थाना पीजीआई पुलिस टीम द्वारा एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 02 अदद मोटर साइकिल बरामद।
अन्य खबरे Jan 09, 2022 at 06:32 PM , 455लखनऊ।
दिनांक 09.01.2022
कार्यवाही :- दिनांक 08/01/2022 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-22/2022 धारा 411/419/420/465/468/471 भादवि में दो अदद मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त । -सुभाष नागर पुत्र जागेश्वर उम्र 20 वर्ष निवासी मोहल्ला चौहान ठेका निकट बाबा मन्दिर थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई की गिरफ्तारी व दो अदद मो0सा0 की बरामदगी।
कार्य विवरण:- दिनांक 09/01/2022 को श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय महानगरीय क्षेत्र लखनऊ, पुलिस उपायुक्त पूर्वी व अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट लखनऊ के कुशल पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मपाल सिंह थाना-पीजीआई के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के मद्देनजर उ0नि0 श्री उमेश कुमार सिंह उ0नि0 श्री धर्मपाल सिंह हे का) मोइज्जम अली का0 रामू यादव, का० रविन्द्र कुमार का० अंकुर चौधरी के वास्ते देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, तलाश, वांछित अपराधी व रोकथाम जुर्म जरायम में मामूर होकर चिरैयाबाग अण्डर पास पर चेकिंग कर रहे थे तभी एक व्यक्ति मोटर साईकिल से सेक्टर 6 की तरफ से आ रहा था जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा था जो कि पुलिस देखते ही भागने लाग जिसको आवश्यक पुलिस बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया पकडे गये व्यक्ति से भागने का कारण पूछते हुये नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सुभाष नागर पुत्र जागेश्वर उम्र 20 वर्ष निवासी मोहल्ला चौहान ठेका निकट बाबा मन्दिर थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई बताया तथा भागने का कारण पूछने पर पकडे गये व्यक्ति ने बताया कि यह मोटर साईकिल मैने 9 महिने पहले निलमथा से चोरी की थी जिसका नम्बर प्लेट मै बदल कर चला रहा था पकड़े जाने की डर से मैने उक्त मो0सा0 पर पुलिस का मोनोग्राम भी लगा रखा था आज इसी मोटर साईकिल को बेचने के लिए लेकर जा रहा था तो आप लोगो ने पकड़ लिया है। पकड़े गये व्यक्ति से और कड़ाई से पूछ ताछ करने पर बताया कि एक और मो0सा0 मैने अंसल से चोरी किया था जिसको मै साउथ सिटी अण्डर पास से नहर की तरफ जाने वाले रेलवे ट्रैक के किनारे झाडियो मे छिपा रखी है। जिसको लेकर उक्त गाड़ी को मौके से बरामद किया गया। जिसको गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
पता नाम गिरफ्तार अभियुक्ता
1- सुभाष नागर पुत्र जागेश्वर उम्र 20 वर्ष निवासी मोहल्ला चौहान ठेका निकट बाबा मन्दिर थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई।
बरामदगी:
1- मो0सा0 टीवीएस अपाचे नं0 यूपी-32 सीएस-0001 2- मो0सा0 सीडी डिलक्स नं० यूपी-32 सीटी 1116 |






_page-0001.jpg)




















Comments