मरीजों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं- सदस्य अल्पसंख्यक आयोग

अन्य खबरे , 286

श्रावस्ती, 26 दिसम्बर, 2021। सू0वि0। मरीजों की सेवा से बढ़कर और कोई सेवा नहीं है। इसलिए लोगों को चाहिए कि वे मरीजों की सेवा में आगे आयें, और उनकी सेवा कर पुण्य अर्जित करें।
      उक्त विचार संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा का निरीक्षण करने के दौरान अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सम्मान आफरोज खान ने व्यक्त किया। सदस्य ने कहा कि अभी भी कोरोना का संक्रमण पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रोन का खतरा बढ़ रहा है, इसलिए लोगों को अब बहुत सजग रहने की आवश्यकता है। इसके लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग अपनाये, अनिवार्य रूप से मास्क लगायंे तथा अपने परिवार, समाज व गांव के लोगों को भी अनिवार्य रूप से कोविड-19 से बचाव हेतु लोगों को प्रेरित करें। ताकि किसी भी दशा में कोरोना का संक्रमण बढ़ने न पावे।
     इस दौरान उन्होने कोविड सेंटर, इमरजेंसी, लेबर रूम, ओपीडी, ऑक्सीजन प्लांट, एसएनसीयू आदि का निरीक्षण किया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों से भी बात किया। उन्होने जोर देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी के विकास एवं उनके स्वस्थ्य जीवन हेतु प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा तमाम योजनाओं का संचालन कर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
      इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 जेता सिंह, डा0 एन0एन0 पाण्डेय ,रमेश सिंह, सहित समस्त चिकित्सकगण/पैरामेडिकल कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top