माफिया अतीक अहमद से खाली कराई गई 1750 वर्ग मीटर जमीन

अन्य खबरे , 321

लखनऊ।

माफिया अतीक अहमद से खाली कराई गई 1750 वर्ग मीटर जमीन पर 458.88 लाख की लागत से 76 फ्लैट बनाए जा रहे हैं. यह चार मंजिला बिल्डिंग होगी जिसमें स्टिल पार्किंग, कम्यूनिटी हाल और सोलर लाइट भी लगी होगी. यह बिल्डिंग पूरी तरह से ग्रीन बिल्डिंग होगी. करीब डेढ़ वर्ष में यह बिल्डिंग पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगी और इसके लाभार्थियों को दे दी जाएगी.  एक फ्लैट की लागत छह लाख आएगी, जिसमें से डेढ़ लाख भारत सरकार अनुदान देगी जबकि एक लाख का अनुदान राज्य सरकार की ओर से दिया जाएगा. शेष 3.50 लाख योजना में चयनित लाभार्थी को देना होगा.

Related Articles

Comments

Back to Top