अदभुत नदी : उबलती नदी
परिवेश Dec 13, 2021 at 09:55 PM , 600प्रकृति अपने आप में बहुत से रहस्यों को समेटे हुए है. कुछ तो वैज्ञानिको ने सुलझा लिया लेकिन बहुत सी प्राकृतिक रहस्य ऐसे हैं जिन्हें सुलझाने में वे असफल हैं. क्या आप यकीन करेंगे एक नदी ऐसी है जिसका पानी चौबीस घंटे उबलता ही रहता है . अगर आप इस नदी ने स्नान करेंगे तो आपका बदन बुरी तरह से जल जाएगा. इस नदी में हजारो जानवर अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुके हैं. जिस नदी की बात हम कर रहे है वह अमेज़न के जंगलों में पेरू में स्थित है. लोग इसे उबलती नदी यानि बोइलिंग रीवर के नाम से जानते हैं. कुछ लोगों का कहना है इस नदी के नीचे ज्वालामुखी है जिसकी वजह से इसका पानी उबलता रहता है , लेकिन वहां न तो कोई ज्वालामुही है और न ही कोई लावा . ऐसा वैज्ञानिको का मत है. इसके बाद भी सात किलोमीटर लम्बी नदी उबलती रहती है .
वैज्ञानिको के अनुसार 80 फिट चौड़ी और 16 फीट गहरी इस नदी को दुनिया का थर्मल नदी कहा जाता है. इस नदी के पानी का तापमान 50 से 90 डिग्री सेल्सियस तक रहता है और कुछ स्थानों पर 100 डिग्री तक पहुंच जाता है, जिससे आप चाय तक बना सकते हैं. आधा सेकंड से कम समय तक पानी में हाथ डालने से जलने की थर्ड डिग्री तक घाव हो सकते हैं. इस नदी के आस पास जंगल है जहाँ बहुत से जानवर रहते हैं आम तौर पर जब कोई जानवर नदी में गिरता है तो वह तेर कर बाहर निकल जाता है लेकिन अगर कोई जानवर इस नदी में गिरता है तो वह मर जाता है. इस नदी में मेढक, मछलियां जैसे जलचर जीव भी नही पाए जाते हैं.
बहुत पहले इस नदी पर कुछ वैज्ञानिकों ने शोध किया था. उनके अनुसार यह हाट स्प्रिंग है. आम तौर पर धरती के अन्दर कुछ परतें गर्म होती हैं यह पानी धरती के उन्ही हिस्सों से निकलता है. ऐसी हालत में यह नदी पूरे साल उबलती रहती है. इस नदी के आस पास रहने वाले लोग इस नदी को पवित्र मानते है. यह लोग इस नदी के अपनी का उपयोग घाव चोटआदि को ठीक करने में प्रयोग करते हैं.
हालाँकि हिमालय क्षेत्र में भी गर्म पानी के बहुत से स्त्रोत मिलते हैं . दरअसल हिमालय में कई स्थानों पर सल्फर के पहाड़ हैं जब भी पानी सल्फर के पहाड़ों से गुज़र कर आता है तो वह अपने आप गर्म हो जाता है. ऐसे जलाशयों को अपने देश में भी पवित्र माना जाता है.































Comments