पीएम नरेंद्र मोदी ने " आत्मनिर्भर भारत अभियान "के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से अभियान की शुरुआत की।

राष्ट्रीय , 510

नई दिल्ली। कोरोना संकट की वजह से उपजे विषम हालातों को काबू में रखने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने " आत्मनिर्भर भारत अभियान "के तहत आज यूपी के स्थाई और प्रवासी मजदूरों को एक करोड़ रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर ,गोंडा ,बहराइच के श्रमिकों से बातचीत कर हौसला बढ़ने का काम किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने अभियान की शुरुआत करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं में मुख्यमंत्री योगी की भागीदारी के कारण मिल रही सफलता को बताते हुए उनकी तारीफ की ,मौका भले ही रोजगार देने का हो लेकिन पीएम ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी को एक बड़ा मंत्र दिया -दो गज की दूरी ,मुंह ढकना ,मास्क पहनना आदि। उन्होंने कहा कि जब तक देश में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो जाती है तब तक आप इन्ही उपायों से बच सकते है। इस अभियान को लांच करने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कई मजदूरों के साथ संवाद किया. उन्होंने गोंडा की विनिता से बात की, इस दौरान विनिता ने बताया कि उन्होंने कई महिलाओं के साथ मिलकर एक समूह बनाया है. हमें प्रशासन की ओर से सूचना मिली थी जिसके बाद हमने ये काम शुरू किया. इसी के बाद नर्सरी शुरू की और अब एक साल में 6 लाख रुपये की बचत होती है. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने बहराइच के तिलकराम से बात की, जो खेती करते हैं. प्रधानमंत्री ने पूछा कि पीछे बहुत बड़ा मकान बन रहा है, इसके बाद किसान ने कहा कि ये आपका ही है. ये आवास योजना से हमें फायदा मिला. तिलकराम ने बताया कि पहले झोपड़ी में थे, लेकिन अब मकान बन रहा है तो परिवार काफी खुश है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आपको मकान मिला है, लेकिन मुझे क्या दोगे. जवाब में किसान ने कहा कि हम दुआ करते हैं कि आप पूरी जिंदगी प्रधानमंत्री रहें. पीएम मोदी ने कहा कि आप हर साल मुझे चिट्ठी लिखें और बच्चों की पढ़ाई के बारे में बताएं. प्रधानमंत्री मोदी ने कुर्बान अली से पूछा कि इस बार मुंबई से वापस आकर रमजान घर में मनाया होगा, हालांकि मजदूर ने कहा कि वह कुछ ही दिन यहां बिता पाए. कुर्बान अली ने बताया कि हमें गांव में ही राजमिस्त्री का काम मिल गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने गोरखपुर के एक व्यक्ति से बात की, उन्होंने कहा कि आप अहमदाबाद में थे जो मेरा घर है. पीएम मोदी ने पूछा कि अहमदाबाद तो बढिय़ाा है, वापस क्यों आ गए. जवाब में मजदूर ने कहा कि कंपनी ही बंद हो गई थी, अब गोरखपुर आकर उन्होंने डेयरी खोलने के लिए लोन लिया है. संतकबीर नगर एक व्यक्ति से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग नीचे से शुरू करते हैं, वो आगे बढ़ते हैं. जिनको विरासत में मिलता है, वो तो लुढ़क जाते हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना संकट में देश को प्रधानमंत्री मोदी ने देश को मंत्र दिया. अब कामगार और श्रमिकों के लिए जिन योजनाओं को आगे बढ़ाने का मार्गदर्शन दिया था, अब रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने प्रदेश में जितने भी प्रवासी श्रमिक आए हैं, 18 साल से कम बच्चों को छोड़कर लगभग 30 लाख मजदूरों की स्किल मैपिंग की गई है. इससे इन मजदूरों को काम देने में आसानी मिलेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top