*साइकिल पर बैठा कर अपनी दुल्हन विदा कर ले गए DSP साहब..*

अन्य खबरे , 411

लखनऊ।
मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर डीएसपी संतोष पटेल की शादी सादगी की वजह से चर्चाओं में हैं। इतने बड़े ओहदे पर होने के बाद भी उन्होंने दुल्हन को लाने के लिए लग्जरी कार या कोई बड़ा ताम-झाम नहीं किया, बल्कि साइकिल पर दुल्हन को अपने गांव लाएं। डीएसपी के दुल्हन को साइकिल पर लाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

डीएसपी खुद साइकिल चला रहे थे और साइकिल पर दुल्हन आगे बैठी हुईं थी। जिसके बाद यह शादी पूरे प्रदेश के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाईं हुई है। इतना ही नहीं डीएसपी संतोष पटेल में पूरे बुंदेली दूल्हे की झलक दिखाई दे रही थी।

बुंदेलखंड के पन्ना जिले में जन्मे निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर डीएसपी संतोष पटेल की शादी आधुनिकता और दिखावे से एकदम हटकर थी। संतोष पटेल की शादी छतरपुर जिले की ग्राम घरावन में जागेश्वर पटेल रोशनी के साथ 29 नवंबर को हुई थी। शादी में बुंदेली परंपराओं का खासा ध्यान रखा गया। दूल्हे डीएसपी ने सिर पर खजूर के पेड़ के पत्तों का मुकुट, भारतीय परिधान पहने हुए थे। दुल्हन ने भी ठेट भारतीय सीधे पल्ले की चुनरी को पहन रखी थी। साथ ही दूल्हा-दुल्हन को लाने ले जाने में पालकी का ही प्रयोग किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top