भीम आर्मी के साइकिल सवार होने की अटकलें तेज

अन्य खबरे , 321

अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे चंद्रशेखर आजाद

लखनऊ। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी उठापटक जारी है इस बीच आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से उनके आवास पर मिलने पहुंचे हैं माना जा रहा है कि यह मुलाकात 2022 चुनाव में गठबंधन को लेकर है मुलाकात के बाद चंद्रशेखर आजाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे उसमें इस पर कुछ खुलासा भी कर सकते हैं
चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव इन दिनों अपने कुनबे में छोटे छोटे दलों को जोड़ रहे हैं वहीं कई दलों ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया और कई दलों के बागी नेता और विधायक भी एसपी में शामिल हो चुके हैं इसी कड़ी में माना जा रहा है कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी भी एसपी के साथ गठबंधन कर सकती है चंद्रशेखर आज अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे हैं जिसके बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन की बात होने की चर्चा तेज हो गई है ज्ञात हो कि चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं उन्होंने कहा था कि अगर विपक्षी दल उनका साथ देते हैं तो हम मजबूती के साथ योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे और उन्हें हराकर देंगे।अभी तक यूपी में एसपी के साथ महान दल, डेमोक्रेटिक पार्टी (सोशलिस्ट), राष्ट्रीय लोकदल, सुभाषपा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, अपना दल (कृष्णा गुट), पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी, कांशी राम बहुजन मूल समाज पार्टी, लेबर एस पार्टी, भारतीय किसान सेना समेत कई दल गठबंधन कर चुके हैं या फिर अपनी पार्टी का विलय कर चुके हैं इसके साथ ही आम आदमी पार्टी और पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी टीएमसी भी एसपी के साथ गठबंधन कर सकती है और माना जा रहा है कि इसका जल्द ही राज्य में ऐलान किया जा सकता है बीते बुधवार को अखिलेश यादव ने आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और दिलीप पांडेय के साथ मुलाकात की इस मुलाकात की तस्वीर ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, एक मुलाकात, बदलाव के लिए वहीं संजय सिंह ने कहा, जब गठबंधन पर सहमति बन जाएगी, तब इसका ऐलान कर दिया जाएगा हालांकि सीटों को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है।

Related Articles

Comments

Back to Top