राजधानी लखनऊ में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद
अन्य खबरे Nov 28, 2021 at 01:47 PM , 456लखनऊ।
इन दिनों काकोरी कोतवाली क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद ।
कटौली, टिकैत गंज में बड़े पैमाने पर खोदी जा रही अवैध तरीके से मिट्टी ।
आउटर रिंग रोड व एलडीए की परमिशन की आड़ में निजी स्थानों में बड़े पैमाने पर बेची जा रही मिट्टी ।
खनन माफियाओं के आगे नमस्तक हुआ खनन विभाग व पुलिस विभाग ।
कोतवाली काकोरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिकैत गंज , कटौली में इन दिनों जोरों पर किया जा रहा है अवैध खनन ।
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक कई बिस्वा ग्राम समाज मे 20 फीट गहरा खनन माफियाओं ने खोदी मिट्टी ।
ग्रामीणों द्वारा लगातार किया जा रहा विरोध।
स्थानीय तहसील व स्थानीय पुलिस से की शिकायत लेकिन उसके बावजूद भी क्षेत्रीय लेखपाल व तहसील अधिकारियों सहित पुलिस प्रशासन का रवैया ढीला ढाला ।
स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार सुबह को खोदी गई ग्राम समाज की कई विश्वा जमीन पर पहुंचकर खनन माफियाओं व तहसील प्रशासन स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी जताया विरोध ।
खनन माफियाओं से सांठगांठ कर स्थानीय तहसील स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से हो रहा रोज रात अवैध खनन ।
शाम होते ही सूरज ढलते ही रोड पर दर्जनों डंफर दौड़े देखे जा सकते हैं ।
एलडीए व आउटर रिंग रोड की परमिशन की आड़ में निजी स्थानों पर बड़े पैमाने पर काकोरी ,बुद्धेश्वर, पारा सहित अन्य कई क्षेत्रों में बेची जा रही मिट्टी ।
राजस्व विभाग को करोड़ों रुपए का लगाया जा रहा चूना ।
खनन अधिकारी लखनऊ व स्थानीय तहसील अधिकारियों सहित कोतवाली काकोरी पुलिस से भी कई बार की स्थानीय ग्रामीणों ने की शिकायत ।
लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक नहीं हुई कोई कार्यवाही ।
इससे नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार को मौके पर पहुंच कर किया प्रदर्शन ।
खनन माफियाओं द्वारा दी जाती है मुंह बंद करने की धमकी शिकायतकर्ता नहीं जुटा पाता हिम्मत ।
खनन माफियाओं द्वारा विरोध करने वाले ग्रामीणों को अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए मारने पीटने की दी जाती है धमकी ।



























Comments