भूमि विवाद में 6 का चालान
अन्य खबरे Nov 28, 2021 at 11:50 PM , 344भेलसर(अयोध्या)मवई पुलिस ने भूमि विवाद में आधा दर्जन लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया है।
एसएसआई आरसी यादव ने बताया कि ग्राम नेवरा में मकान पर कब्जेदारी को लेकर एक पक्ष के तसव्वर अली व मुसव्वर अली तथा दूसरे पक्ष के रफातुल्ला व अशफाक को शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान किया गया।
चौकी सैदपुर के ग्राम मोहम्मद नगर के शंकर को चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार यादव ने नाली विवाद में शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।इसी प्रकार बाबा बाजार चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने ग्राम पारा पहाड़ पर के तैयब को खेत मे पानी ले जाने को लेकर हुए विवाद में शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान किया।



























Comments