लखनऊ विकास प्राधिकरण में अवर अभियंता अपने अधिकारों को लेकर आमरण अनशन करने जा रहा है।
जनपत की खबर Nov 28, 2021 at 12:37 PM , 486लखनऊ।
लखनऊ विकास प्राधिकरण में ड्राफ्ट मैन से अवर अभियंता का काम लिया जा रहा है।
अवर अभियंता का कार्य ड्राफ्ट मैन से कराने पर अवर अभियंता अंशु गर्ग क्षुब्द है, और लगभग डेढ़ महीने से अपने और प्राधिकरण हित की लड़ाई लड़ रहे हैं।
उनका उत्पीड़न करते हुए उच्च अधिकारियों ने उन्हें मुख्य अभियंता के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
जिससे कुंठित होकर अवर अभियंता अंशु गर्ग 29 नवंबर को लखनऊ विकास प्राधिकरण के गेट पर भूख हड़ताल और आमरण अनशन करने जा रहे हैं।
उनका कहना है, पद के विपरीत कार्य करने वाले ज़ोन 1 के अभियंत्रण विभाग में तैनात ड्राफ्ट मैन संजय श्रीवास्तव नियमों के विरुद्ध लगभग 19 साल से एक ही स्थान पर नियुक्त है। और करोड़ो का भुगतान भी अब तक कर चुका है। यह अधिकार वित्तिय हस्त पुस्तिका में अवर अभियंता को ही प्राप्त है।
अवर अभियंता अंशु गर्ग का कहना है, मैने सबसे गुहार लगाई इस नियम विरुद्ध अनिमितता को समाप्त किया जाये।
लेकिन मुख्य अभियंता ने शोषण करते हुऐ उन्ही को ज़ोन 1 के अभियंत्रण विभाग से से हटाते हुये अपने कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
अवर अभियंता का कहना है, अब मेरे पास आमरण अनशन के सिवा कोई विकल्प नही बचा है।































Comments