UP TET का पेपर हुआ लीक मामला। एसटीएफ की छापेमारी के बाद रद्द हुई परीक्षा।

हेडलाइंस , 425

UP TET का पेपर हुआ लीक मामला।

एसटीएफ की छापेमारी के बाद रद्द हुई परीक्षा। 

एक महीने बाद दोबारा होगा एग्जाम।

प्रयागराज और पश्चिमी यूपी से कई आरोपी हिरासत में।

पेपर कराने वाली एजेंसी भी शक के घेरे में, हो सकती है ब्लैकलिस्ट।

टीईटी 2021 की आज आयोजित होने वाली दोनों पालियों की शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 स्थगित।

प्रयागराज परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने परीक्षा निरस्त करने की दी जानकारी।

अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण‌ स्थगित करने की दी जानकारी।

परीक्षा की नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।।

यूपी सरकार का बड़ा फैसला।

सरकार ने निर्देश दिए है कि सभी अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर यूपी सरकार की बसों से बिना कोई पैसे दिए अपने अपने गंतत्व जा सकते है।।

*यू.पी. टीईटी की परीक्षा के पेपर लीक होने की सूचना मिली है इसलिए दोनों पालियों की परीक्षा तत्काल प्रभाव से निरस्त की जा रही है।* पुनः एक महीने के भीतर अभ्यर्थियों से बिना कोई शुल्क लिए परीक्षा कराई जाएगी। 
एफ.आई.आर. कराने के निर्देश दिए गए है और यूपी एसटीएफ को जांच सौंपी जा रही है ताकि दोषियों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सके।- *डॉo सतीश द्विवेदी, बेसिक शिक्षा मंत्री, उo प्रo*

Related Articles

Comments

Back to Top