मुख्तार अंसारी अंतरराज्यीय आपराधिक गैंग आईएस 191, एचएस 16बी के संरक्षण में दो दशकों से अवैध बूचड़खाना संचालन में लिप्त 08 अवैध कटान माफिया के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही, 05 गिरफ्तार, 03 के विरुद्ध 25000 का पुरुस्कार घोषित-

अन्य खबरे , 791

 

मुख्तार अंसारी अंतरराज्यीय आपराधिक गैंग आईएस 191, एचएस 16बी के संरक्षण में दो दशकों से अवैध बूचड़खाना संचालन में लिप्त 08 अवैध कटान माफिया के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही, 05 गिरफ्तार, 03 के विरुद्ध 25000 का पुरुस्कार घोषित-

पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनुराग आर्य के निर्देशन में अवैध कटान व अवैध बूचड़खानों पर कठोर कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब आज दिनांक 19.06.2020 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर नगर क्षेत्र से थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 326/20 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तगण-

1. गैंग लीडर शकील अहमद उर्फ बबलू पुत्र वकील अहमद निवासी पठानटोला थाना कोतवाली मऊ।

2. एखलाक अहमद पुत्र स्व अब्दुल जब्बार निवासी पठानटोला थाना कोतवाली मऊ।

3. जावेद अख्तर पुत्र मो यूसफ निवासी अलाउद्दीनपुरा थाना कोतवाली मऊ।

4. अब्दुर्रहमान पुत्र स्व मो यूसुफ निवासी अलाउद्दीनपुरा थाना कोतवाली मऊ।

5. अजमल कुरेशी पुत्र अब्दुल रहमान निवासी अलाउद्दीनपुरा थाना कोतवाली मऊ। को गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि नगर क्षेत्र में बीचोंबीच लगभग 20 वर्षों से अवैध रुप से नगर पालिका के जर्जर भवन में संचालित अवैध बूचड़खाने पर भारी फोर्स के साथ दबिश देकर 11 लोगों को दो दर्जन जानवर व 800 किलो मांस के साथ गिरफ्तार कर धारा 153ए,420,429 भादवि व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। 

यह अवैध बूचड़खाना मुख्तार अंसारी के गुर्गों की शह पर शहर के बीचों बीच पिछले दो दशकों से लगातार संचालित हो रहा था। गैंग चार्ट तैयार कर आज 08 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इनमे से 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही साथ इन सभी की अवैध कटान से अर्जित संपत्ति को 14(1) गैंगस्टर एक्ट में जब्त करने की कार्यवाही भी प्रारम्भ कर दी गयी है। 03 शेष फरार अभियुक्तों-

1. शकील अहमद पुत्र स्व0 मो0 यूसुफ निवासी अलाउद्दीनपुरा थाना कोतवाली मऊ।

2. रिजवान अहमद पुत्र रफीक अहमद निवासी माहुल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।

3. मो0 कैफ पुत्र रिजवान अहमद निवासी माहुल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़,) के विरुद्ध 25000 रुपये का पुरुस्कार घोषित किया गया है।

 

थाना कोपागंज क्षेत्रान्तर्गत सहरोज प्रकरण में वांछित 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद प्रतिबन्धित पिस्टल बरामद-

पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनुराग आर्य के निर्देशन में वांछित अपराधी एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन में थाना कोपागंज की पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रू0 25000 के ईनामी अपराधी हेदायतुल्लाह पुत्र असमतुल्लाह निवासी मोहल्ला फुलेलपुरा थाना कोपागंज जनपद मऊ को समय करीब 9.05 बजे प्रातः हाइवे के किनारे काछीकला ईदगाह के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त 01 अदद प्रतिबंधित बोर की 9एमएम पिस्टल बरामद  हुई । 

              उल्लेखनीय है कि दिनांक 06.05.2020 अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम प्रधान पद के चुनाव की रंजिश को लेकर ग्राम सहरोज के प्रधान प्रतिनिधि श्री योगेश राय व उनके भाइयों को मारा पीटा गया था तथा अभियुक्त के साथी मनीष राय द्वारा मौके पर फायरिंग की गयी थी इसके बाद  अभियुक्तगण घर से फरार हो गए थे। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोपागंज पर मु0अ0सं. 223/20 धारा 147, 148,307,308,323,324,336,352,504506 भादवि व 3/27 आर्म्स एक्ट व 7 सीएलए पंजीकृत हुआ। अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ द्वारा रू0 25000 का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस लगातार इनकी तलाश में थी कि आज हाइवे के किनारे काछीकला ईदगाह के पास से गिरफ्तार कर लिया गया ।

           अभियुक्त द्वारा बताया गया कि घटना के बाद सह अभियुक्त मनीष राय द्वारा घर से भागते समय लाकडाउन में स्थान स्थान पर पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर चेकिंग किए जाने के कारण पिस्टल के साथ पकड़े जाने के डर से उक्त बरामदशुदा पिस्टल को मुझे रखने हेतु दिया गया था । 

 

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त-

1.हेदायतुल्लाह पुत्र असमतुल्लाह  निवासी मोहल्ला फुलेलपुरा थाना कोपागंज मऊ।

 

बरामदगी- 

1. घटना में प्रयुक्त एक अदद प्रतिबंधित बोर की 9डड पिस्टल 

 

गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-

उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह थानाध्यक्ष कोपागंज मऊ, उ.नि. श्री राजेश कुमार वर्मा, मु0आ0 मनोज कुमार सिंह, अविनाश धर दूबे, विद्यानिवास, विनय पाण्डेय थाना कोपागंज मऊ । 

 

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 03 इनामिया (25-25 हजार) गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनुराग आर्य के निर्देशन में वांछित अपराधी एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी घोसी के पर्यवेक्षण में थाना घोसी पुलिस को उस वक्त अहम सफलता हाथ लगी जब आज दिनांक 19.06.20 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर थानीदास मोड के पास से 25-25 हजार रूपये के इनामिया मु0अ0सं0 166/20 धारा 3(1)2 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त शुभान अंसारी पुत्र बिनसरी, इल्ताफ पुत्र रज्जाक, जैश अहमद पुत्र ब्राहिम निवासीगण मेहियापार थाना अहिरौरा जनपद आजमगढ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

 

एक गैंगेस्टर सहित 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

़थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 520/20 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त हरिनाथ पुत्र मुखराम यादव पुत्र निवासी हकीकतपुरा थाना दक्षिणटोला, थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा बड़की बारी से मु0अ0सं0 244/20 धारा 377 भादवि0 तथा 3/4 पोक्सों एक्ट में वांछित अभियुक्त रामनयन पुत्र शिवबहादुर निवासी बरकी बारी थाना दोहरीघाट, थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा पहसा तिराहे के पास से मु0अ0सं0 204/20 धारा 354ख, 504,506 भादवि0 7/8 पोक्सों एक्ट में वांछित अभियुक्त कमला यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासी मनियर बहेरी थाना मनियर जनपद बलिया, थाना कोपागंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 219/20 धारा 147,148,323,504,506,336,452,308 भादवि0 तथा 3(1)द एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त कैलाश पुत्र स्व0 शंकर निवासी शिवपुर गाढ़ा थाना कोपागंज, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कलेक्ट्रेड के पास से मु0अ0सं0 324/20 धारा 467,468,471,120बी भादवि0 में वांछित अभियुक्त कान्त नरेश यादव पुत्र स्व0 कन्धई यादव निवासी ढुरी थाना जगतपुर जनपद रायबरेली, संजय पाण्डेय पुत्र योगेन्द्र पाण्डेय निवासी पगार थाना नगर बाजार जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

 

 

शांति भंग की आशंका में 15 व्यक्ति गिरफ्तार-

मऊ। आज दिनांक 19.06.20 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान शांति भंग की आशंका में थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा जहरूल निवासी अतरसवा, रामजनम, वृजेश निवासी पटजीवा, जितेन्द्र निवासी पनईल थाना दोहरीघाट, थाना घोसी पुलिस द्वारा राजू, दुर्गेश निवासीगण रामपुर, इश्माइल, इश्लाम निवासीगण करीमुद्दीनपुर थाना घोसी, थाना मधुबन पुलिस द्वारा रामविलास, संतोष निवासी सुवा, जशवंत निवासी मीरपुर थाना मधुबन, थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा राजबली निवासी कोठिया, अवधेश, श्रवण निवासीगण जहनियापुर थाना मुहम्मदाबाद, थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा मियाजान निवासी खरगजेपुर थाना सरायलखंसी मऊ को अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

 

थानों पर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण जनसुनवाई हेतु नवीन व्यवस्था जारी-

पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनुराग आर्य द्वारा जनहित में थानों पर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण जनसुनवाई हेतु नवीन व्यवस्था जारी की गयी है जो निम्नवत है-

1. समस्त थाना प्रभारी प्रातः समय 09.00 बजे से 10ः30 बजे तक बैंक की सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी चेक करने के उपरांत 10ः30 बजे से 14ः00 बजे तक प्रत्येक दशा में थानें पर उपस्थित रहकर जनसुनवाई की जायेगी। आकस्मिक घटना के समय चौकी इंचार्ज या उपनिरीक्षक द्वारा जनसुनवाई की जायेगी।

2. पूर्व में जनसुनवाई के सम्बन्ध में लागू की गयी व्यवस्था प्रातः 07ः00 बजे से सायं 17ः00 बजे तक जनसुनवाई अधिकारी प्रत्येक दशा में जनसुनवाई डेस्क पर बैठकर करेंगे।

3. शुक्रवार के दिन थाना प्रभारी के द्वारा समय 09ः00 बजे से 12ः00 बजे तक जनसुनवाई की जायेगी तथा 12ः00 बजे के बाद शुक्रवार की नमाज के दृष्टिगत शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।

4. प्रतिदिन रात्रि 22ः00 बजे से 23ः00 बजे के मध्य थाना प्रभारी द्वारा उस दिन के प्राप्त शिकायती प्रा0 पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा की जायेगी।

इसी क्रम में-

1. क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सोमवार को थाना सरायलखंसी, बृहस्पतिवार को थाना कोतवाली नगर व शनिवार को थाना दक्षिणटोला में समय 10ः00 बजे से 13ः00 तक जनसुनवाई की जायेगी।

2. क्षेत्राधिकारी घोसी द्वारा सोमवार को थाना कोपागंज, बृहस्पतिवार को थाना घोसी व शनिवार को थाना दोहरीघाट में समय 10ः00 बजे से 13ः00 तक जनसुनवाई की जायेगी।

3. क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद द्वारा सोमवार को थाना मुहम्मदाबाद, बृहस्पतिवार को थाना रानीपुर व शनिवार को थाना चिरैयाकोट में समय 10ः00 बजे से 13ः00 तक जनसुनवाई की जायेगी।

4. क्षेत्राधिकारी मधुबन द्वारा बृहस्पतिवार को थाना मधुबन व शनिवार को थाना हलधरपुर में समय 10ः00 बजे से 13ः00 तक जनसुनवाई की जायेगी।

साथ ही साथ अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सप्ताह में 02 दिन अलग-अलग सर्किल के अलग-अलग किसी 02 थानें पर समय 10ः00 बजे से 13ः00 तक जनसुनवाई की जायेगी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सप्ताह में एक दिन किसी भी थाने पर आकस्मिक रुप से सुनवाई की जायेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top