शिक्षा संघ का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न, अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र एवं शिक्षक संघ के मंत्री राम शंकर शुक्ला
जनपत की खबर Sep 19, 2021 at 05:50 PM , 467लखनऊ । मोहनलालगंज विकासखंड के अंतर्गत उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न किया गया जिसमें उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र एवं शिक्षक संघ के मंत्री राम शंकर शुक्ला, गणेश कुमार, एवं प्रदीप कुमार द्विवेदी, निर्विरोध निर्वाचित किए गए। अधिवेशन / निर्वाचन कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष संरक्षक कमल किशोर वर्मा ने किया, इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सुधांशु मोहन के साथ मौके पर योगेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष गोसाईगंज पर्यवेक्षक धीरेंद्र कुमार मंत्री सरोजिनी नगर निर्वाचन अधिकारी व सरोजिनी नगर कोषाध्यक्ष जगतपाल तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी के पूर्ण रूप से निर्वाचन को संपन्न कराया गया।































Comments