अदभुत अस्पताल : पेड़ पौधों का अस्पताल

हेडलाइंस , 538

अस्पताल के बारे में हर कोई  जानता है. हर आदमी का साबका अस्पताल कभी न कभी पड़ता ही है. आपने इंसानों और जानवरों के अस्पतालों और एंबुलेंस के बारे में सुना और देखा होगा. लेकिन आज आपको हम एक अनोखे अस्पताल और एंबुलेंस के बारे में बताएंगे. यह अस्पताल अपने आप में नायाब है और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा भी देता है. यह दुनिया का पहला और अनोखा अस्पताल है जहाँ पेड़ पौधों का इलाज होता है. दरअसल, यह अनोखा अस्पताल पंजाब के अमृतसर जिले में शुरू हुआ है. लोग इस अस्पताल की जमकर तारीफ कर रहे हैं .साथ ही यह अस्पताल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. दरअसल, अब अमृतसर के इस अदभुत अस्पताल में पेड़-पौधों का इलाज होगा. खास बात यह है कि इसमें लगभग 32 तरह की बीमारियों का इलाज किया जाएगा. यह अनूठी शुरुआत आईआरएस अधिकारी रोहित मेहरा ने की है. उनका कहना है कि पेड़-पौधे जब बीमार पड़ें तो उन्हें उखाड़कर न फेंके, क्योंकि उनका इलाज हो सकता है. आयुर्वेद को आधार बनाकर पौधों का इलाज किया जाएगा. इसी उद्देश्य से भारतीय राजस्व अधिकारी रोहित मेहरा ने देशही नहीं दुनिया की पहली  ‘ट्री एंबुलेंस’  सेवा शुरू की है.  रोहित मेहरा के अनुसार पेड़ों को पुनर्जीवित करने के लिए ट्री एंबुलेंस में ऐसे विशेषज्ञों की टीम बनाई गई है, जो पौधों की बीमारियों के इलाज में सक्षम है. ट्री एंबुलेंस में आठ वनस्पतिशास्त्री  और पांच वैज्ञानिक शामिल हैं. इसमें 32 तरह की अलग-अलग बीमारियों को ठीक करने की व्यवस्था है. जिन लोगों ने अपने घरों या पार्कों में बड़े-बड़े पेड़ लगाए हैं, उन्हें पेड़ों की देखभाल के लिए आगे आना होगा.

Related Articles

Comments

Back to Top