उत्तर प्रदेश में मानसून फिर से एक्टिव
जनपत की खबर Sep 12, 2021 at 02:03 PM , 387लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में मानसून फिर से एक्टिव है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 30 मिमी बारिश फतेहपुर जिले में हुई है। आज भी मौसम विभाग ने 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। यानि इन जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
लखनऊ में मौसम विभाग के डायरेक्टर जेपी गुप्ता ने बताया कि बारिश के लिहाज से सितंबर का दूसरा हफ्ता अच्छा बीत रहा है। एक जून से अब तक प्रदेश में 615.9 मिमी बारिश हुई है। डॉक्टर गुप्ता का कहना है कि 14 से 17 सितंबर के बीच प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश होगी।
मौसम में आया बदलाव
शनिवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। सबसे अधिक 30 मिमी पानी फतेहपुर में बरसा जबकि लखनऊ में तेज आंधी के साथ कहीं-कहीं बारिश हुई। इससे धान की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश की वजह से प्रदेश में दिन का औसतन तापमान 5.5 डिग्री और रात के तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
बाराबंकी जिले में शनिवार को हुई तेज हवा के साथ बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ।
बाराबंकी जिले में शनिवार को हुई तेज हवा के साथ बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि प्रदेश के आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, हापुड़, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बदायूं, बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, बलिया, गाजीपुर, मऊ, ललितपुर, सोनभद्र जिले में बारिश हो सकती है।
इन जगहों पर 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश
मेरठ में 28 मिमी, चुर्क में 18.4 मिमी और मुजफ्फरनगर में 10.8 बारिश हुई। इसके अलावा लखनऊ में 6.6 मिमी, कानपुर में 8.8 मिमी, इटावा में 9 मिमी, लखीमपुर खीरी में 5 मिमी, फुरसतगंज में 5.5 मिमी, बरेली में 7.3 मिमी बारिश हुई।































Comments