अदभुत पत्ते : हनुमान जी की छवि वाले पत्ते
हेडलाइंस Sep 06, 2021 at 06:12 PM , 1348हमारी प्रकृति बहुत ही अद्भुत और विचित्र है. आज भी वैज्ञानिक प्रकृति के रहस्यों की जानकारी पाने में अक्षम हैं. आज बहुत से प्रकृति के ऐसे रहस्य है जिस पर वैज्ञानिक मौन हैं. आज हम आपको एक ऐसे वृक्ष के बारे में जानकारी देने जा रहे है जिसके हर पत्ते पर हिन्दुओं के अमर देवता श्री हनुमान जी की छवि पाई जाती है. सच में यह अत्यंत विस्मयकारी और स्तब्द्ध करने वाला वृक्ष है. दरअसल इस वृक्ष का नाम भी हनुमतवीरा वृक्ष है. हनुमतवीरा वृक्ष की प्रत्येक पत्ती पर हनुमत जी की छवि दिखती है . एक या दो पत्तियों पर हनुमान जी की छवि का दिखाना संयोग हो सकता है . इस पर किसी कलाकार की कलाकारी से हनुमान जी की छवि अंकित की ज सकती है लेकिन वृक्ष की हर पत्ती पर छवि बनाना संभव नही .
हम बात कर रहे है हनुमतवीरा वृक्ष की. जी हाँ यह वृक्ष आंध्र प्रदेश के श्री शैलम जंगल में पाया जाता है. आप इसे ईश्वरीय चमत्कार मां सकते है . इसके बारे में कहा जाता है कि हनुमतवीरा की पत्तीलोगों की शारीरिक, मानसिक और आर्थिक अवस्थाओं को दुरुस्त करता है . लोग इसकी पत्ती को अपने पर्स में रखते हैं . कहा जाता है यह एक कल्याणकारी वृक्ष है .



























Comments