वर्तमान समय की चुनौतियां को पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से परास्त कर सकते हैं: नकवी

राष्ट्रीय , 345

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि वर्तमान समय पूरी दुनिया के सामने जो चुनौतियां है उसे पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से परास्त कर सकते हैं।
नकवी ने अपने आवास परिसर में वृक्षारोपण करने के बाद आज कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सभी लोग अपने यहां पौधरोपण भी करें तथा पर्यावरण की संरक्षण और सुरक्षा के लिए अपने स्तर पर जो भी उपाय कर सकते हैं, करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज जिस तरह की चुनौतियां विश्व के सामने है ,इसी पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ उन चुनौतियों को हम परास्त कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास का संकल्प लेने की आवश्यकता है।

Related Articles

Comments

Back to Top