दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर संजय सिंह ने राज्यसभा में दिया नोटिस

हेडलाइंस , 512

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान नोटिस दिया है। आपको बता दें कि संसद के मानसून सत्र में महंगाई, पेगासस, कृषि कानूनों समेत कई मुद्दों को लेकर गतिरोध जारी है। इसी बीच संजय सिंह ने शून्यकाल का नोटिस दिया है। 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आप सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान नोटिस दिया है। दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध के मामले में नोटिस दिया, दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बात करने का नोटिस दिया। इसके साथ उन्होंने एक पत्र भी साझा किया है।  
जिसमें लिखा है कि आपके संज्ञान में देश की राजधानी में कानून व्यवस्था की जर्जरता को लाना चाहता हूं। यहां की महिलाएं और बच्चियां डर के माहौल में दर्दनाक जिंदगी जी रही है। महोदय ! देश की राजधानी में 9 साल की एक दलित बेटी के साथ भयानक गैंगरेप करके उसकी हत्या कर दी गयी और उसके बाद परिवार वालों को पता चलते से पहले ही हत्यारों ने बरहमी से उस मासूम बच्ची को जला दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top