टीजीटी की परीक्षा के दौरान साल्वर गैंग का खुलासा 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार
हेडलाइंस Aug 09, 2021 at 06:10 AM , 472अयोध्या. उत्तर प्रदेश के टीजीटी की परीक्षा के दौरान साल्वर गैंग का खुलासा करते हुए 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अयोध्या के आदर्श इंटर कालेज में टीजीटी के द्वितीय पाली की परीक्षा में अलग अलग स्थानों पर परीक्षार्थी के जगह पेपर देने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया। जिसने खिलाफ मामला दर्ज जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में टीजीटी पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देने की कोशिश में 5 व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमे लवकुश कुमार के नाम पर फर्जी आईडी बना कर पेपर देने की कोशिश में कमलेश कुमार के साथ सुनील यादव, कमल कुमार, गौतम निवासी पासी गांव रुदौली के है तो वहीं अमन कुमार केसरवानी इनोवा वाहन चालक प्रयागराज का रहने वाला है। जिन्हें आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महोदय द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।
एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि आदर्श इंटर कॉलेज के द्वितीय पाली की परीक्षा में सामाजिक विज्ञान विषय के टीजीटी की परीक्षा थी। परीक्षा के प्रारंभ के समय गेट पर चेकिंग के दौरान पहला साल्वर वास्तविक परीक्षार्थी के स्थान पर देने की कोशिश में पकड़ा गया। जिसके बाद दूसरा परीक्षा देने के दौरान गिरफ्तार किया गया तो वहीं इसके साथ जुड़े 3 अन्य व्यक्ति भी गिरफ्तार हुए हैं। जिनके पास से एक इनोवा वाहन और एक मोटरसाइकिल मिली है। ये सभी प्रयागराज से गाड़ी को बुक कराकर के अयोध्या आये थे। इन लोगो से पूछताछ की जा रही है।






_page-0001.jpg)























Comments