फर्जी निजी सचिव ने दिया डीएम को आदेश
हेडलाइंस May 28, 2020 at 06:13 PM , 1000लखनऊ। हैलो.. जिलाधिकारी सिद्दार्थनगर बोल रहे हैं, मैं बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी का निजी सचिव बोल रहा हूं, आप बीएसए सिद्दार्थनगर को आदेश जारी कीजिए कि वह दस-दस लोगों से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करायें और इसकी तत्काल रिपोर्ट भी भिजवायें.. ये आदेश डीएम सिद्दार्थनगर को बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी का फर्जी निजी सचिव बनकर एक व्यक्ति ने दिया।इस बारे में जब जिलाधिकारी सिदार्थनगर ने बेसिक शिक्षा मंत्री से संपर्क कर पड़ताल की तो मंत्री भी हैरान रह गये। इसके बाद जिस नंबर से डीएम को कॉल गयी थी उस नंबर पर जब बेसिक शिक्षा मंत्री के पीआरओ किशन जयसवाल ने संपर्क साधा तो भी आरोपी अपने आपको मंत्री का निजी सचिव बताता रहा।
सके बाद आरोपी मुकुल द्विवेदी के खिलाफ तहरीर दर्ज करवाने के लिए प्रार्थना पत्र हजरतगंज कोतवाली में दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए मंत्री के पीआरओ ने बताया कि मामले की पुष्टि होने के बाद एफआईआर के लिए तहरीर दी गयी है।
“किसी मुकुल द्विवेदी नाम के व्यक्ति ने मेरा निजी सचिव बनकर डीएम सिद्धार्थनगर को फोन करके आदेश दिया था, जिसके बाद डीएम ने संपर्क किया तो मुझे जानकारी हुई और इस नाम को मेरा कोई निजी सचिव नहीं है। आरोपी का नंबर और पता मिल गया है। पीआरओ किशन जयसवाल की ओर से मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गयी है।” -डॉ. सतीश सतीश चन्द्र द्विवेदी, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)






_page-0001.jpg)























Comments