पारा थाना क्षेत्र मे धडल्ले से खुल रही प्रतिबंधित दुकानें

जनपत की खबर , 506

अखिलेश दुबे 
लखनऊ संवाददाता राजधानी स्थित पारा थाना क्षेत्र मे धडल्ले से खुल रही प्रतिबंधित दुकाने जिलाधिकारी के आदेशों का खुलेआम उलंघन किया जा रहा है। जिलाधिकारी लखनऊ के द्वारा तय मानकों का नही पालन नही किया जा रहा है। यहाँ डॉक्टर खेड़ा चौकी से चंद कदम दूर पुराने पारा थाने पर खुली पान की दुकाने
इन पान की दुकानो पर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। पान और चाय की दुकान नहीं खोलने के आदेश बावजूद पारा पुलिस की मिलीभगत से दुकानें खोली जा रही है सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार इस संदर्भ में पारा इंस्पेक्टर से बातचीत किया गया तो उन्होंने सरकार की इस गाइड लाइन की जानकारी न होने का हवाला दिया। ऐसे मे कोरोना संक्रमण को फैलाने मे सहायक पारा क्षेत्र पुलिस की ऐसी लापरवाही कही आम जनता पर भारी न पड़ जाए । शासन व प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुए सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।

Related Articles

Comments

Back to Top