हॉकी कप्तान बलबीर के निधन पर राष्ट्रपति कोविंद ने जताया शोक

हेडलाइंस , 1152

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और पद्मश्री से सम्मानित बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह मोहाली में निधन हो गया। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर के निधन की खबर से दुख हुआ। वह तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता, पद्मश्री अवॉर्डी और भारत के एक शानदार एथलीट थे। उनकी विरासत भविष्य के खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदनाएं।

Related Articles

Comments

Back to Top