उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 360 नए मामले
हेडलाइंस May 21, 2020 at 07:28 PM , 625लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 360 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक 127 लोग इस संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। देश के अन्य राज्यों से प्रदेश में प्रवासी मजदूरों के आने के सिलसिले के बीच 1230 प्रवासी श्रमिक संक्रमित निकले हैं। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, कि वर्तमान में संक्रमण के 2130 मामले हैं। जबकि 3099 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुटटी मिल चुकी है। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 360 नए मामले सामने आये हैं ।” उन्होंने कहा, ”जब से अन्य राज्यों से भारी संख्या में प्रवासी मजदूर लौट रहे हैं, तब से संक्रमण के मामले भी अधिक सामने आ रहे हैं।
अब तक इस संक्रमण से 127 लोगों की मौत हो चुकी है। 2194 मरीज ऐसे हैं जो कि आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। जिनका विभिन्न चिकित्सालयों में इलाज चल रहा तथा 13,178 लोगों को फैसिलिटी क्वारंटाइन में रखा गया है। कल भी 772 पूल 5-5 सैंपलों के और 65 पूल 10-10 सैंपलों के लिए गए थे, इनमें से 78 पूल पॉजिटिव आएं हैं।



























Comments