कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को अस्थाई जेल से गोसाईगंज स्थाई जेल भेजा गया

हेडलाइंस , 593

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गुरुवार को उन्हें अस्थाई जेल से गोसाईगंज जेल को भेजा गया। कल पुलिस ने आगरा से गिरफ्तारी की थी। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है।
दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए 1000 बसों का इंतजाम किया था। जिसकी सूची राज्य सरकार को सौंपी गई थी। इस सूची में अनियमितता पाई गई जिसके आधार पर अजय कुमार लल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top