सुपरवाइज़र की पिटाई करने वाले को अलीगंज पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे
अन्य खबरे May 21, 2020 at 06:36 AM , 382
अखिलेश दुबे
लखनऊ। कूड़ा डालने को लेकर नगर निगम सुपरवाइज़र की पिटाई करने वाले फिरदौस खान को अलीगंज पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे।
2 दिन पूर्व कूड़ा डालने वाले दबंग को रोकना नगर निगम सुपरवाइजर को पड़ा था महंगा।
इलाके की सफाई का कार्य करवाते वक्त नगर निगम सुपरवाइजर की हुई थी पिटाई।
सुपरवाइज़र की पिटाई के मामले को लेकर नगर निगम के सभी अधिकारियों ने ज़ाहिर किया रोष।
मौके पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए 2 युवको को किया था गिरफ्तार।
फिरदौस खान नामक दबंग सुपरवाइज़र की पिटाई करने के बाद पुलिस की आंख में धूल झोंक कर हुआ था फरार।
इंस्पेक्टर अलीगंज फ़रीद अहमद ने मामले को गम्भीरता से हुए कड़ी मशक्कत के साथ मेन आरोपी फिरदौस खान को किया गिरफ्तार।



























Comments