कम लागत मे गुणवत्तापूर्ण और अच्छी सड़कें बनाने के लिए थिंक टैंट के अनुभवों, क्षमता और दक्षता का उठाया जाए भरपूर लाभ :केशव प्रसाद मौर्य
जनपत की खबर Jun 17, 2021 at 09:45 PM , 386लखनऊ।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में आज उनके कैंप कार्यालय सात -कालिदास मार्ग पर लोक निर्माण विभाग में गठित थिंक टैंक की बैठक हुई । बैठक में मा० उप मुख्यमंत्री जी द्वारा थिंक टैंक की अब तक आयोजित हो चुकी बैठकों में उनके द्वारा विभिन्न विषयों पर दिए गए अभिमत की समीक्षा की गई।
थिंक टैंक द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों जैसे -ग्रामीण मार्गो के चौड़ीकरण,सेतुओ के प्रभावी निरीक्षण , मार्गो पर कार्य के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान नमूना बनवाने, विभिन्न निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुधार के उपायों आदि के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं, जिन पर उपमुख्यमंत्री जी द्वारा थिंक टैंक के सदस्यों से विचार विमर्श किया गया तथा बैठक में उपस्थित प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग तथा विभागाध्यक्ष श्री पी के सक्सेना को थिंक टैंक द्वारा दिए गए अभिमत पर अमल किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए और कहा कि थिंक टैंक के अनुभवों, क्षमता और दक्षता का भरपूर लाभ उठाया जाए।
उप मुख्यमंत्री जी द्वारा थिंक टैंक के सदस्यों से यह अपेक्षा की गई कि वे विभाग में चल रहे कार्यों को अधिक से अधिक नवीन तकनीकी आधारित प्रणाली के आधार पर किस प्रकार कराया जाए ताकि लागत में कमी आए और पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन हो सके और जल संचयन व संरक्षण भी हो तथा कार्य की गति बढ़ सके।
बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री नितिन रमेश गोकर्ण विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग श्री पीके सक्सेना मुख्य अभियंता राष्ट्रीय मार्ग श्री जे के बांगा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व थिंक टैंक की ओर से श्री ए०के सिन्हा ,श्री पंकज बकाया श्री जे०के श्रीवास्तव तथा श्री ए के सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।
थिंक टैंक मे विभाग के उच्च स्तर के सेवानिवृत्त अभियन्ता है।जो समय समय पर अपने अनुभवो को साझा करते हैं।
उप मुख्यमंत्री जी द्वारा थिंक टैंक द्वारा अब तक किए गए कार्य की सराहना की गई और यह अपेक्षा की गई की थिंक टैंक विभाग की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उपमुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि थिंक टैंक के सहयोग से विभागीय कार्यों में तीव्रता लाने और जटिल समस्याओं का समाधान करने मे आसानी होगी।































Comments