योगी सरकार के खिलाफ कांग्रेस महाअभियान कर रही शुरु

हेडलाइंस , 897

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों की वापसी को लेकर बसों की राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। योगी सरकार के खिलाफ कांग्रेस महाअभियान शुरु कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर गुरुवार दोपहर 1 बजे सोशल मीडिया पर कांग्रेस के 50 हजार कार्यकर्ता लाइव रहेंगे।
सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को अवगत कराएंगे कि कोरोना संकट में श्रमिकों को लेकर किस तरह से कांग्रेस काम कर रही है। सोशल मीडिया पर कार्यकर्ता जनता तक सरकार के द्वारा अजय लल्लू को भेजे गए जेल मामले पर भी आवाज उठाएंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top