सुबह प्रियंका गांधी ने सचिन पायलट को मनाने के लिए किया फोन

हेडलाइंस , 566

नई दिल्ली।
सचिन पायलट के बगावती तेवर के बीच उन्हें मनाने की कवायद शुरू हो गई है। सचिन पायलट को लेकर कांग्रेस का आलाकमान सक्रिय हो गया है। सुलह कमेटी की रिपोर्ट को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अब भी नाराज बताए जा रहे हैं। यही कारण है कि प्रियंका गांधी ने उन्हें सुबह-सुबह फोन किया। इसके अलावा कई और वरिष्ठ नेताओं ने भी सचिन को मनाने की कोशिश की है। खबर यह है कि सचिन पायलट आज चुप रहेंगे और दिल्ली भी जाएंगे। कल यह खबर आई कि सचिन पायलट आज दौसा जाएंगे। लेकिन बाद में यह खबर आई कि कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए उन्होंने दौसा का दौरा रद्द कर दिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top