उत्तर प्रदेश ,जस्टिस संजय यादव इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

जनपत की खबर , 1470

प्रयागराज।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति संजय यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उनकी यह नियुक्ति उनके शपथ ग्रहण करने के साथ कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगा। इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर रहे हैं।


जस्टिस संजय यादव 1986 में मध्य प्रदेश के जबलपुर में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। उसके बाद उन्होंने जबलपुर हाईकोर्ट में वकालत प्रारंभ किया। सिविल, रेवेन्यू और संवैधानिक मामलों में वकालत करने वाले संजय यादव मध्य प्रदेश के डिप्टी एडवोकेट जनरल भी रहे। मार्च 2007 को वह जबलपुर हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश नियुक्त हुए और जनवरी 2010 में स्थायी न्यायाधीश बन गए। न्यायमूर्ति संजय यादव दो बार जबलपुर हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का दायित्व भी निभाया। इसी वर्ष जनवरी 2021 में जबलपुर हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज बने। वर्तमान में 14 अप्रैल से वह कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का दायित्व निभा रहे थे ।।

Related Articles

Comments

Back to Top