लखनऊ में सनसनीखेज मामला, सिपाही ने सरेआम युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतारा

जनपत की खबर , 682

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहिया अस्पताल के गेट पर सीतापुर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही आशीष मिश्रा ने बुधवार शाम प्रवीण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बावर्दी घटना को अंजाम देकर भाग रहे सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक प्रवीण सिंह मिश्रिख थाने में 302 के मुलजिम ध्रुव सिंह का बेटा है। जिसका किडनी का इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस सिपाही से इस पूरे मामले में पूछताछ कर रही है।

एडीसीपी पूर्वी काशिम आब्दी ने बताया कि बदायूं निवासी सिपाही आशीष मिश्रा की सीतापुर में तैनाती है। वही के रहने वाले प्रवीण कुमार से उसकी काफी दिनों से दुश्मनी चल रही थी। प्रवीण अक्सर आशीष के खिलाफ शिकायती पत्र अधिकारियों को भेजता रहता था। इसे लेकर दोनों में विवाद बढ़ता गया। 

बुधवार को प्रवीण लोहिया अस्पताल में किसी से मिलने आया था। वह अस्पताल से निकलकर जैसे ही गेट पर पहुँचा पहले से इंतजार कर रहे आशीष ने उसपर पिस्टल से फायर झोंक दिया। सिर में गोली लगते ही प्रवीण जमीन पर गिरा और मौके पर उसकी मौत हो गयी। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे सिपाही को पीछा करके पकड़ लिया गया है। पूछताछ में अभी तक उसने पुराने विवाद को वारदात की वजह बताया है। पुलिस टीम और जानकारी के लिए उससे पूछताछ कर रही है

Related Articles

Comments

Back to Top