उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बक्शी बांध पर बन रहे रेल उपरिगामी सेतु का किया निरीक्षण।

जनपत की खबर , 533

कार्य को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण  किया जाय
              
             - केशव प्रसाद मौर्य 

लखनऊः 9 जून 2021

 

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयाग स्टेशन के निकट बक्शी बांध में इलाहाबाद फाफामऊ रेलखण्ड के सम्पार संख्या 78ए पर 2 लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता एवं समयावधि पर विशेष ध्यान देने को कहा है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को कार्यों को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। ब्रिज  कार्पोरेशन के अभियंता ने मा0 उपमुख्यमंत्री जी को बताया कि सेतु निर्माण का कार्य तय समय से अधिक गति के साथ चल रहा है, कार्य को समय से पूर्ण कर लिया जायेगा। इस सेतु का निर्माण कार्य माह नवम्बर 2020 को शुरू हुआ था और नवम्बर, 2021 तक कार्य को पूर्ण कर लिया जायेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top