अदभुत स्थान : जोन आफ साइलेंस
परिवेश Jun 06, 2021 at 11:50 PM , 1240पर्यटन के शौकीन लोग दुनिया के हर छोटे-बड़े कोने में घूमना फिरना पसंद करते हैं . वैसे तो दुनिया भर में ऐसी कई जगहें हैं जो काफी प्रसिद्ध है. यहां साल भर पर्यटकों की आवा जाही लगी रहती है. हर जगह की अपनी खासियत होती है जो उसे बाकी जगहों से अलग बनाती है. ऐसी ही एक जगह है मेक्सिको सिटी में, जिसे ‘जोन ऑफ साइलेंस’ के नाम से जाना जाता है. यहां होने वाली अजीबोगरीब घटनाओं के बारे में जानकर आप हैरान रह जायेंगे कि आखिर इस जगह का नाम ‘जोन ऑफ साइलेंस’ क्यों पड़ा. ये जगह मेक्सिको में चिहुआहुआ रेगिस्तान के नाम से जानी जाती है. इस जगह पर आते ही दुनिया के तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खुद ब खुद काम करना बंद कर देते हैं. आज तक कोई पता नहीं लगा पाया किस वजह से यहां कोई भी रेडियों सिग्नल यहाँ काम नहीं करती है. आखिर यहां आकर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस काम करना क्यों बंद कर देते हैं ?
जोन ऑफ साइलेंस' दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए आज भी एक रहस्य बना हुआ है. आपको जानकर हैरत होगी कि इस जगह कंपास, जी पी एस या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण काम नहीं करता है. आखिर धरती में यह कौन सी जगह है जहां यह अजीबोगरीब घटना होती है. आइए जानते हैं. ये जगह मेक्सिको में चिहुआहुआन रेगिस्तान के नाम से जानी जाती है. शोधकर्ता आज तक इस तथ्य की जानकारी नहीं जुटा पाए हैं कि आखिर मेक्सिको के इस रेगिस्तान में रेडियो फ्रिक्वेंसी काम क्यों नहीं कर पाती. लगभग बंजर इस जगह को जोन ऑफ साइलेंस के नाम से जाना जाता है. बात वर्ष 1970 की है . जब एक अमेरिकी मिसाइल यहां पहुंचते ही क्रैश हो गया . तब सबसे पहले इस जगह के बारे में पता चला. मिसाइल क्रैश की वजह का पता लगाने जब विशेषज्ञ इस स्थान पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि उनका जी पी एस तेजी से गोल चक्कर लगा रहा है. उनकी हैरत का ठिकाना नहीं था जब उन्हें पता लगा कि इस जगह पर कंपास या जी पी एस ही नहीं, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण काम नहीं कर रहा .
काफी जांच पड़ताल करने के बाद विशेषज्ञों ने पाया कि यह स्थान एक तरह का डार्क जोन था जहां टीवी सिग्नल, रेडियो, शॉर्ट वेव या सैटेलाइट सिग्नल तक नहीं पहुंच पा रहे थे. जिसके बाद उन्होंने इस स्थान को 'जोन ऑफ साइलेंस' नाम दे दिया. आखिर क्यों काम नहीं करते यंत्र
इस घटना के तुरंत बाद मेक्सिको की सरकार ने इस स्थान पर एक विशाल लैबोरेट्री तैयार किया और उसका नाम 'द जोन' रखा गया. बताया गया कि यहां के रहस्यों को जानने के लिए एक प्रयोगशाला बनी है. साथ ही इस अजीबो गरीब जगह पर पाए जाने वाले वनस्पति और कीड़े-मकोड़ों पर भी शोध चल रहा है.
प्रारंभिक शोध से पता चलता है कि जोन ऑफ साइलेंस में मैग्नेटिक गुण हैं, जिसके कारण यहां सारे यंत्र काम करना बंद कर देते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इस स्थान पर आज से लाखों साल पहले समुद्र था, यानी ये जगह तब समुद्र का धरातल रही होगी.
हालांकि स्थानीय लोगों का मानना है कि जोन ऑफ साइलेंस में कोई पारलौकिक शक्ति वास करती है जो समझ के परे हैं. कुछ लोग तो ये भी कहते हैं कि यहां एलियंस रहते हैं.































Comments