लश्कर ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार

हेडलाइंस , 435

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोलाबारूद बरामद किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पुख्ता सूचना के आधार पर सज्जाद अहमद, नसीर अहमद और जुनैद फारूक नाम के तीन आतंकवादियों को गुरुवार को बारामूला से गिरफ्तार किया।

सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के पास से कुछ दस्तावेजों के अलावा हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए हैं और इनसे पूछताछ की जा रही है। आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इस सिलसिले में बारामूला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top