सरकार की वजह से गरीबों का जीना दूभर हो गया : दानिश

राष्ट्रीय , 557

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता और लोकसभा सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ाई में सरकार ने ऐसी स्थितियां पैदा कर दी जिससे गरीबों का जीना दूभर हो गया और उन्हें मौत आसान लगने लगी है।

अमरोहा से सांसद अली ने ट्वीट कर सोमवार को कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र का एक मजदूर ने घर वापस नहीं आ पाने के कारण हैदराबाद में खुदकुशी कर ली है। उन्होंने कहा, “अमरोहा के युवक शारिक ने आत्महत्या कर ली क्योंकि वह हैदराबाद में फंसा हुआ था और लाख कोशिशों के बावजूद वापस नहीं आ सका।

शारिक जैसे हजारों असहाय युवक विभिन्न शहरों में फ़ंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसी दयनीय स्थिति पैदा कर दी है, जहां गरीब मज़दूरों को ज़िंदगी मुश्किल और मौत आसान लगती है।

Related Articles

Comments

Back to Top