सुबह दौड़ लगाने गए पांच लोगों को पिकअप ने कुचला, तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत
अन्य खबरे May 11, 2020 at 12:19 PM , 428हरदोई।* बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर सड़क किनारे सुबह दौड़ लगा रहे पांच युवकों को भूसा भरे पिकअप ने कुचल दिया। जिसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक युवको के नाम सूरज, आकाश व शारुख और घायलो के नाम नसीम व अतुल बताये जा रहे हैं। घायलो को सीएचसी बिलग्राम से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
यह घटना रविवार को बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर जफरपुर गांव के पास की है। यह सब लोग सुबह सवेरे सड़क के किनारे दौड़ लगाकर बैठकर आराम कर रहे थे। उसी समय तेज रफ्तार से आ रही भूसे से भरी पिकअप अनियंत्रित हो गई और इन लोगों को कुचल दिया। जिसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ इस भयानक घटना से क्षेत्र में चारों तरफ दुख का माहौल है।



























Comments