*पाक की पैंतरेबाजी* से परेशान भारत ने बुलाए अपने अधिकारी, वीजा जारी करने में कर रहा आना-कानी

हेडलाइंस , 619

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तनातनी के नए दौर की शुरुआत हो सकती है। दरअसल, राजयनिकयों के लिए वीजा जारी करने पर बने गतिरोध एवं मतभेदों को देखते हुए भारत ने इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग में तैनात अपने कुछ कर्मियों को वापस बुला लिया है। रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तान भारतीय राजनयिकों एवं दूतावास के अन्य कर्मियों को वहां काम करने की इजाजत देने वाला वीजा जारी करने में आना-कानी कर रहा है। पाकिस्तान का यह रवैया तब है जब भारत वीजा के लिए उससे कई बार अनुरोध कर चुका है।

Related Articles

Comments

Back to Top