कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ कोरोना संक्रमण को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने के मामले में केस दर्ज
हेडलाइंस May 24, 2021 at 10:55 AM , 509नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ कथित तौर पर कोरोना संक्रमण को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने के मामले में भोपाल में केस दर्ज किया गया है. कमलनाथ के कोरोना से मौत और इंडियन वेरिएंट को लेकर दिए गए बयान पर BJP की शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच में उनके खिलाफ धारा 188 और 54 के तहत केस दर्ज किया गया है. पूर्व सीएम कमलनाथ ने इस बयान पर पर विवाद होने पर कहा कि, मैं किसी एफआइआर (FIR) से डरने वाला नहीं हूं. मैं देशवासियों को वास्तविकता बता रहा हूं तो गलत क्या किया.
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा था कि, आज ब्लैक फंगस आ गया, मैंने पढ़ा कि व्हाइट फंगस भी आ रहा है. यह बढ़ता ही जा रहा है और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संतुष्ट हैं. यह गांव-गांव में फैल रहा है. पहले यह चीन के कोरोना के नाम से शुरू हुआ अब यह इंडियन वेरिएंट कोरोना बन गया है.
कमलनाथ ने कहा कि, दुनिया में भारत कोरोना और ब्लैक फंगस की राजधानी बन गया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, मेरा भारत महान छोडिए, मेरा भारत कोविड बन गया. इसी के साथ कमलनाथ ने केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार पर कोरोना संक्रमण से मरने वालों के आंकड़े छुपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि, कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों के बनावटी आंकड़े पेश कर हम पूरे विश्व को धोखा दे रहे हैं.कमलनाथ के प्रदेश में कोरोना से सवा लाख से ज्यादा मौतें और कोराना के इंडियन वेरिएंट संबंधी बयान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमला बोलते हुए कहा है कि कमलनाथ लाशों पर राजनीति कर रहे हैं. कोरोना से मौतें कहां नहीं हुई है. इसे राजनीतिक चौला ना पहनाएं!




























Comments