राजधानी में ब्लैक फंगस के 31 नए मरीज
हेडलाइंस May 23, 2021 at 03:11 PM , 286लखनऊ।
राजधानी मे ब्लैक फंगस के 31 नए मरीज
ब्लैक फंगस के 2 मरीजो की हुई मौत
राजधानी में अब तक 181 मरीज हो चुके है भर्ती
अभी तक राजधानी में ब्लैक फंगस के 15 मरीजो की मौत हुई है
Kgmu में अभी तक 12 मरीजो की सर्जरी की जा चुकी है
Kgmu लोहिया pgi में भर्ती हो रहे ब्लैक फंगस के मरीज
राजधानी में ब्लैक फंगस की पर्याप्त मात्रा में दवा भी उपलब्ध नही है
ब्लैक फंगस का कहर बढ़ता जा रहा है। लखनऊ के अस्पतालों में 31 ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती किए गए। वहीं इलाज के दौरान दो मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लगातार मरीज व मौत से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। अफसर ब्लैक फंगस के मरीजों की दिक्कतों से निपट पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। तीमारदारों को दवा तक नहीं मिल पा रही है। अब तक 181 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किए जा चुके हैं। इनमें 15 मरीज इलाज के दौरान दम तोड़ चुके हैं।
सबसे ज्यादा केजीएमयू में 23 मरीज भर्ती किए गए हैं। इनमें दो मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक 55 वर्षीय पुरुष व 35 वर्षीय युवक की ब्लैक फंगस से मौत हुई है। युवक आजमगढ़ का निवासी था। ब्लैक फंगस से राजधानी के अस्पताल में सबसे कम उम्र के मरीज की मौत हुई है।






























Comments