*कम बताई जा रही कोरोना से मरने वालों की संख्या,दो-तीन गुना ज्यादा हो सकता है वैश्विक आंकड़ा:डब्ल्यूएचओ

राष्ट्रीय , 402

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने यह अंदेशा जताया है कि आधिकारिक तौर पर कोरोना से मरने वालों की संख्या काफी कम बताई जा रही है। यह अनुमान है कि कोरोना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मरने वालों की वास्तविक संख्या दो से तीन गुना ज्यादा हो सकती है। इधर, दुनियाभर में लगातार दूसरे दिन साढ़े छह लाख से ज्यादा नए मामले पाए गए और 12 हजार 700 से अधिक की जान चली गई।संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा, 'हम संभवत: कोरोना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हो रही मौतों का काफी कम आंकड़ा देख रहे हैं।' डब्ल्यूएचओ के डाटा के अनुसार गुरुवार तक दुनिया भर में कोरोना से 34 लाख से ज्यादा मौतें हुई। हालांकि वास्तविक आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा हो सकता है। डब्ल्यूएचओ की सहायक महानिदेशक समीरा आसमां ने कहा लैटिन अमेरिका और एशिया में मरने वालों की संख्या काफी तेज गति से बढ़ रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top