मुख्यमंत्री योगी ने पद्मश्री डाॅ केके अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

जनपत की खबर , 525

लखनऊ ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए के पूर्व अध्यक्ष एवं पद्मश्री डाॅ केके अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने ट्वीट कर के भी डॉक्टर अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी उन्होंने ट्वीट में लिखा इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के पूर्व अध्यक्ष एवं पद्मश्री डाॅ. के. के. अग्रवाल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को परम धाम में स्थान प्रदान करें व शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
 
*देश के बड़े डॉक्टर और पद्म श्री पुरस्कार से नवाजे गए केके*
अग्रवाल का कोरोना से  निधन हो गया था। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां कई दिनों तक कोरोना से जंग लड़ने के बाद मंगलवार देर रात उनका निधन हो गया। डॉ केके अग्रवाल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top