प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया

हेडलाइंस , 585

नई दिल्ली। आज वीर सपूत, महान योद्धा और अदभुत शौर्य व साहस के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती है। महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई, 1540 को कुंभलगढ़ दुर्ग (पाली) में हुआ था। इस मौके पर देश भर के कई नेता उन्हें याद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर याद करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। पीएम मोदी के साथ ही कई नेताओं ने भी उन्हें याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर याद करते कहा कि भारत माता के महान सपूत महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। देशप्रेम, स्वाभिमान और पराक्रम से भरी उनकी गाथा देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top