सभी लोग थोड़ा धैर्य रखें साइकिल से या पैदल न चलें :योगी
हेडलाइंस May 08, 2020 at 11:19 AM , 385लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे राज्यों में फंसे कामगारों और मजदूरों को सुरक्षित घर पहुंचाने का भरोसा दिलाते हुए एक बार फिर भावुक अपील की है कि सभी लोग थोड़ा धैर्य रखें साइकिल से या पैदल न चलें। पैदल चलना आपके स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है।
योगी ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार सभी मजदूरों और कामगारों को अपने घर वापस लाने की कार्ययोजना तैयार की है। इसके लिये बस और ट्रेन चलाई गयी है। सभी लोगों को अपने अपने घरों तक सुरक्षित पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी कामगार व श्रमिक बहनों-भाइयों की उत्तर प्रदेश में सुरक्षित वापसी के लिये राज्य सरकार संकल्पित है।
अन्य राज्यों की सरकारों से समन्वय बनाया गया है। आप सभी की रेलगाड़ी और बसों के माध्यम से सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की गयी है। यह काम युद्ध स्तर चल रहा है। योगी ने शुक्रवार को ट्वीटकर कहा“ आप सभी कामगार व श्रमिक बहनों-भाइयों की उत्तर प्रदेश में सुरक्षित वापसी हेतु राज्य सरकार संकल्पित है।
उसी क्रम में अन्य राज्यों की सरकारों से समन्वय बना कर आप सभी की रेलगाड़ी और बसों के माध्यम से सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराने हेतु युद्ध स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। ” उन्होंने कहा “सभी कामगार व श्रमिक बहनों- भाइयों से मेरी पुनः अपील है कि आप लोग दूसरे प्रदेश से घर आने के लिए साइकिल से या पैदल न चलें। पैदल चलना आपके स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। यह परीक्षा की घड़ी है। धैर्य बनाए रखिए, आप सबकी सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की जा रही है। ”






























Comments