दो शराब तस्करों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में थाने से छोड़ा

जनपत की खबर , 497

लखनऊ।

*कमिश्नर साहब एक नजर इधर भी देखिए*

*बंथरा पुलिस का हाथ, शराब तस्करों के साथ*

*दो शराब तस्करों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में थाने से छोड़ा*
 
आपको बता दें जहां कुछ महीने पहले ही बंथरा थाना अंतर्गत अवैध शराब पीनेे सें कई लोगों की मौत हो गई थी, 

वहींं शासन ने इसका संज्ञान लेतेेेे हुए बंथरा थाना प्रभारी सहित दो और पुलिसकर्मियों को निलंबित करतेेेे हुए बंथरा थानें का प्रभार ट्रेनी आईपीएस प्रीति यादव को सौंपा, 

प्रीति यादव के चार्ज लेते ही क्षेत्र के शराब माफिया, भू माफिया, खनन माफिया, सहित क्षेत्र के सारे अवैध कारोबारी अंडर ग्राउंड हो गए थे और क्षेत्र में शांति का माहौल था, 

लेकिन 6 महीने बाद ही ट्रेनी आईपीएस से बंथरा थाने का प्रभार लेकर जितेंद्र सिंह को बंथरा थाने का प्रभारी बना दिया गया, 

जिसके बाद सें ही क्षेत्र में फिर से शराब माफिया, खनन माफियाओं का बोलबाला हो गया और सारे दो नंबर के काम पुलिस के संरक्षण में संचालित होने लगे,

जहां एक तरफ कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए यूपी सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन लगा दिया है, साथ ही कुछ शर्तो के साथ ही दवा, डेरी, किराना, सब्जी और अन्य दुकानों को लगाने का निर्देश दिया है, वही इस बीच सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने के लिए कोई भी निर्देश नही जारी किए है, 

इसके बाद भी क्षेत्र में शराब तस्कर पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं,

बंथरा थाना क्षेत्र के कई इलाकों में चोरी छुपे शराब की बिक्री की जा रही है, इन सभी मे वहां के स्थानीय पुलिस प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं,

जानकारी के अनुसार बंथरा के पहाड़पुर गांव में अवैध तरीके से देसी व अंग्रेजी शराब ब्लैक में बेची जा रही थी, जिसकी सूचना पाकर बंथरा थाने के एसआई शैलेंद्र सिंह सेंगर ने छापा मारकर महेंद्र श्रीवास्तव व उसके पुत्र सुमित श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर करीब 5 पेटी शराब बरामद की, लेकिन कुछ ही घंटे बाद दोनों शराब तस्करों को थाने से छोड़ दिया गया, जिसके कारण पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठता है।

सैय्यद जावेद हसन की रिपोर्ट

Related Articles

Comments

Back to Top