कोरोना से एडीजे राजेश कुमार का निधन
अन्य खबरे May 10, 2021 at 10:55 PM , 352लखीमपुर-खीरी(एस.पी.तिवारी/नित्यानंद बाजपेयी) : जनपद खीरी में तैनात अपर जिला जज राजेश कुमार का कोरोना संक्रमण से सोमवार की शाम निधन हो गया।उनका *जगसड़ के कोविड अस्पताल में इलाज चल* रहा था। एमपी,एमएलए के खिलाफ मामलों की सुनवाई करने वाले *एडीजे थर्ड राजेश कुमार कोरोना संक्रमण की चपेट* में आने के चलते पिछले दिनों से तबियत बिगड़ी चल रही थी।
सोमवार की शाम जगसड़ कोविड सेंटर में सांस की तकलीफ बढ़ने के कारण उनका स्वर्गवास हो गया।उनके निधन की खबर मिलते ही जिला जज मुकेश मिश्र सहित न्यायिक अधिकारियों में शोक की लहर छा गई।
जिला अधिवक्ता संघ के महामंत्री अजय कुमार पांडे,अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह,डीजीसी अरविंद त्रिपाठी,बार काउंसिल के मौजूदा सदस्य अजय शुक्ला सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने अपर जिला जज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे जिले के न्यायिक इतिहास मे अपूरणीय क्षति बताया है।



























Comments