सम्पन्न हुई कोविड रथ की यात्रा

अन्य खबरे , 271

Krishna kumar shukla             
लखीमपुर-खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया/ईसानगर  से कोविड 19 बीमारी के लिए शासन द्वारा जनजागरूकता वावत चलाये जा, रहे कोविड19 रथ के आज चकदहा गांव की अंतिम यात्रा कर  पहिया थम गए।  अधीक्षक डॉ0 बी0 के0 स्नेही ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के आदेशो के तहत 18 अप्रैल से  लुधौनी गांव से शुरू हुई यात्रा 81 ग्राम पंचायतों का दौरा कर  आज 9 मई को संपन्न हो गई।कोविड रथ जीवन शैली क्लिनिक में पदस्थ योगाचार्य श्री विजय कुमार के नेतृत्व में समय सीमा में सभी सुदूर ग्राम पंचायतों का भी दौरा  कर सकी।इसमे कई कठनाईयों का सामना टीम को करना पड़ा।बारिश, आंधी,धूल,गर्मी, उमस ओर पानी का भी कष्ट झेलना पड़ा।कई विपरीत परिस्थितियों के बाबजूद नाव नदी नालों को टीम द्वारा पार किया गया और अपनी जान को जोखिम में डालकर कोविड 19 की रथ यात्रा को समय सीमा में मंजिल तक पहुंचाया गया।सभी टीम सदस्यों ने पूरी मेहनत से काम किया। डॉ आर बी गुप्ता ,डॉ वामिक उमेर ,राहुल कुमार फार्मासिस्ट ओर क्षेत्रीय ए एन एम ओर संगिनी ओर आशाओ द्वारा पूरा सहयोग मिला।ग्राम प्रधानों द्वारा भी टीम का पूरा सहयोग किया गया।डॉ0 स्नेही ने बताया कि शासन की मंशा थी कि कोविड 19 बीमारी के बारे में गांव स्तर तक सही और सटीक जानकारी पहुंचे।जिसमे हमारा प्रयाश सार्थक रहा।लोगो मे जागरूकता आई है और लोग आज सजग है और सतर्क भी।जनमानस को साफ सफाई ,सोशल डिस्टेंसिनग, और मास्क लगाने से लेकर आरोग्य सेतु एप्प्स डॉनलोड तक के बारे में विस्तार से बताया गया।

 

Related Articles

Comments

Back to Top