आज 2800 लोगों को दी जाएगी कोरोना वैक्सीन, 16 बूथों पर टीम पहुंची

हेडलाइंस , 411

नोएडा। भारत में कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब देशभर में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का टीका दिया जायेगा। जिसके बाद आज यानी सोमवार 10 अप्रैल 2021 को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 16 बूथों पर 2800 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जायेगी। हर एक बूथ पर करीब 170 लोगों को टीका लगाया जाएगा। सभी बूथों पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है।

*लखनऊ से आई 17 हजार कोरोना वैक्सीन*

रविवार को ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 16 बूथों पर 17 हजार वैक्सीन पहुंच गई है। जिसमें नोएडा में स्थित जिला अस्पताल, भंगेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ईएसआईसी अस्पताल, बरौला स्वास्थ्य केंद्र, ग्रेटर नोएडा में स्थित जिम्स अस्पताल आदि है।

*केवल कोविशील्ड वैक्सीन लगेगी*

सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि जिले में सोमवार से 18 साल से अधिक आयु वाले लोगों को कोरोना का टीका लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को केवल कोविशील्ड की वैक्सीन ही लगाई जाएगी। ऐसे में अफसरों के सामने संकट होगा कि 18 साल से अधिक उम्र वालों को हर हाल में कोविशील्ड का इंतजाम करके रखा जाए। यदि किसी बूथ पर किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो उसका निस्तारण भी अफसरों को करना होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top