गौतमबुद्ध नगर में मौत की रफ्तार बरकरार, आज कोरोना ने 10 लोगों की जान ली, देखिए पूरी रिपोर्ट

अन्य खबरे , 432

नोएडा ।
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रविवार को कोरोना संक्रमण के 940 नए मामले दर्ज किए गए हैं। अब गौतमबुद्ध नगर जिले में टोटल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 53,898 तक पहुंच गई है। जिले की हालत लगातार बेकाबू होती जा रही है। आने वाले समय में स्थिति और भी ज्यादा भयंकर दिखाई देने वाली है।

*आज की रिपोर्ट*

जिले के निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि, रविवार को जनपद के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना संक्रमण व्यक्तियों की जांच की गई। इस जांच के दौरान जिले में रविवार को 940 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिनमें से कुछ को अस्पताल में एडमिट करवाया गया और बाकी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 53,898 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं।

*आज 1209 लोगों को मिली कोरोना से मुक्ति*

उन्होंने बताया कि राहत की बात यह है कि जिले में रविवार को 1209 मरीज कोरोना वायरस से ठीक होकर अपने घर लौटे है। इस समय जिले के अलग-अलग अस्पतालों और होम आइसोलेशन में 8,265 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसके आलावा जिले में अभी तक 45,316 कोरोना मरीज ठीक हो गए है। जिसमें से काफी लोगों ने बाकि कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए प्लाजमा भी दिया है। 

*मौत की रफ्तार जारी*

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 9 मई 2021 को कोरोना संक्रमण से 10 लोगों की मौत हुई। अब तक जनपद में 317 लोगों की जान इस कोरोना वायरस के कारण जा चुकी है। यह आंकड़े सरकारी है। बताया जा रहा है कि रोजाना करीब 20 से ज्यादा लोगों की मौत जिले में कोरोना वायरस से हो रही है। जिनको सरकारी दस्तावेजों में दिखाया नहीं जा रहा है ।

Related Articles

Comments

Back to Top