गौतमबुद्ध नगर ,तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश, कई इलाकों में गिरे ओले

अन्य खबरे , 406

नोएडा।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर में तपती गर्मी और बेतहासा धूप के बाद मौसम मे राहत आई है। दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी के बाद बारिश हो रही है। मौसम में नमी आई है। कई इलाकों के ओले भी गिरे है, गर्मी से बेहाल लोगों को इस बारिश के बाद राहत मिली है।


तेज हवाओं के साथ हो रही तेज बारिश दिल्ली एनसीआर समेत आस-पास के इलाकों में हो रही हैं। वही, कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली, नोएडा में रविवार की दोपहर से बादलों ने आसमान को घेरना शुरू कर दिया। देखते देखते अंधकार भी छा गया। शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। बारिश से मौसम के मिजाज में परिवर्तन आया है। 


नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दौरान बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के बाद हवाओं से नमी शुरू हो गई। नोएडा में सुबह से दोपहर तक तेज धूप और गर्मी के बाद शाम होते-होते आसमान में बादल छाने लगे। उसके बाद झमाझम बारिश ने शहर का मौसम सुहाना कर दिया है। नोएडा में कई जगह ओला भी गिरे है, फिलहाल इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।


बारिश के बाद मिली थोड़ी राहत
इस समय गर्मी काफी बढ़ गई है। लेकिन रविवार को बारिश होने के कारण मौसम से थोड़ी राहत मिली है। रविवार को नोएडा-एनसीआर समेत काफी इलाकों में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े है। ग्रेटर नोएडा में काफी स्थानों पर पानी भर गया है ।।

Related Articles

Comments

Back to Top