स्विट्जरलैंड से मेडिकल सप्लाई लेकर फ्लाइट भारत पहुंची
हेडलाइंस May 07, 2021 at 10:02 AM , 399नई दिल्ली।
कोरोना के बढ़ते मामले और देश में खराब हो रही मेडिकल कंडीशन के बीच भारत ने शुक्रवार को स्विट्जरलैंड से 600 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, 50 वेंटिलेटर और अन्य मेडिकल सप्लीमेंट की खेप प्राप्त की. इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय (MEA) ने दी है.
MEA के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ” स्विट्जरलैंड भारत के साथ अपनी दोस्ती बढ़ाते हुए इस महामारी के समय मे देश की मदद के लिए आगे बढ़ते हुए 600 ऑक्सीजन, 50 वेंटिलेटर और अन्य मेडिकल हेल्प की खेप के लिए भेजी है. इस मदद के लिए स्विट्जरलैंड का आभार.”
वहीं भारत में स्विस एम्बेसी के अनुसार, स्विट्जरलैंड से भेजी गई मेडिकल हेल्प को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के समर्थन से वितरित की जाएगी. भारत ने गुरुवार को पिछले 24 घंटों में 4,12,262 नए COVID-19 मामलों की सूचना दी, महामारी के बाद से यह COVID-19 मामलों में उच्चतम एक दिवसीय स्पाइक था. वहीं गुरुवार को आए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3,980 लोगों की जान चली गई. पहली बार एक दिन में कोरोना से इतने मरीजों की जान गई है।





























Comments