इंजीनियर छात्र और महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस

जनपत की खबर , 502

लखनऊ।

नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले बीटेक के छात्र ने बीती रात को अपने फ्लैट के अंदर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाली एक 26 वर्षीय महिला ने पति से विवाद के बाद अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


गौतमबुद्ध नगर पुलिस के मीडिया प्रभारी अभिनेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-108 स्थित डिवाइन विंडोज टयूलिप टावर नामक सोसाइटी में किराए पर रहने वाला 20 वर्षीय छात्र विपिन कुमार सक्सेना ने मानसिक तनाव के चलते अपने फ्लैट में बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक एमिटी यूनिवर्सिटी से बी-टेक की पढ़ाई कर रहा था। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक की 2 बहने हैं। एकलौता बेटे के द्वारा आत्महत्या करने से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाली 26 साल की आरती ने पति से हुए झगड़े के बाद मंगलवार की सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top